कृष्णजी की आरती
आरती कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।
गले में बैजन्तीमाला बजावैं मुरलि मधुर बाला॥
श्रवण में कुंडल झलकाता नंद के आनंद नन्दलाला की। आरती…।
गगन सम अंगकान्ति काली राधिका चमक रही आली।
लतन में ठाढ़े बनमाली भ्रमर-सी अलक कस्तूरी तिलक।
चंद्र-सी झलक ललित छबि श्यामा प्यारी की। आरती…।
कनकमय मोर मुकुट बिलसैं देवता दरसन को तरसैं।
गगन से सुमन राशि बरसैं बजै मुरचंग मधुर मृदंग।
ग्वालिनी संग-अतुल रति गोपकुमारी की। आरती…।
जहां से प्रगट भई गंगा कलुष कलिहारिणी गंगा।
स्मरण से होत मोहभंगा बसी शिव शीश जटा के बीच।
हरै अघ-कीच चरण छवि श्री बनवारी की। आरती…।
चमकती उज्ज्वल तट रेनू बज रही बृंदावन बेनू।
चहुं दिशि गोपी ग्वालधेनु हंसत मृदुमन्द चांदनी चंद।
कटत भवफन्द टेर सुनु दीन भिखारी की। आरती…।
कृष्ण राधा आरती
ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण, श्री राधा कृष्णाय नमः !!
घूम घुमारो घामर सोहे, जय श्री राधा, पट पीताम्बर मुनि मन मोहे जय श्री कृष्ण !!
जुगल प्रेम रस झम-झम झमकै, श्री राधा कृष्णाय नमः !! राधा राधा कृष्ण कन्हैया जय श्री राधा, भव भव सागर पार लगैया जय श्री कृष्ण !!
मंगल मूरित मोक्ष करैया, श्री राधा कृष्णाय नमः !!
- 16 कलाऐं16 कलाओंराम 12 कलाओं के ज्ञाता थे तो भगवान श्रीकृष्ण सभी 16 कलाओं … Continue reading 16 कलाऐं
- कृष्ण सम्मोहन बाण साधनाSammohan Baan Mantra Sadhana महा भारत में जब पांडव अज्ञात वास बनवास काट … Continue reading कृष्ण सम्मोहन बाण साधना
- सम्मोहन मंत्र साधनासम्मोहन साधना से आप किसी को भी अपने वश में कर सकते है … Continue reading सम्मोहन मंत्र साधना
- श्री कृष्ण चालीसापावन और पवित्र संपूर्ण श्री कृष्ण चालीसा बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद … Continue reading श्री कृष्ण चालीसा
- कृष्ण मंत्र साधनाकृष्णा मंत्र साधना सर्वप्रथम मंत्र सिद्ध यंत्र व माला लेकर साधना प्रारंभ करें. … Continue reading कृष्ण मंत्र साधना
- कृष्ण गायत्री मंत्रकृष्ण गायत्री मन्त्र : ॐ देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्णः प्रचोदयात्। उक्त … Continue reading कृष्ण गायत्री मंत्र
- कृष्ण कवचकृष्ण ब्रह्माण्ड कवच ।। ब्रह्मोवाच ।। राधाकान्त महाभाग ! कवचं यत् प्रकाशितं । … Continue reading कृष्ण कवच
- कृष्ण हवन यज्ञ
- Krishna / Radha Artiकृष्णजी की आरती आरती कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की। गले में … Continue reading Krishna / Radha Arti
- कृष्ण
- Krishna Radha TantraKrishna Radha Mantra






